Pexels Photo 1263986 1

चौथा महीना

Pexels Photo 1263986 1

शारीरिक बदलाव

  1. स्किन पिगमेंटेशन (त्वचा की रंजकता) में वृद्धि के साथ मोल (तिल) और फ्रेकल (झाइयाँ) अधिक गहरी हो सकते हैं। निप्पल के आसपास पिगमेंटेशन (रंजकता) होती है।
  2. पेट के मध्य के नीचे एक गहरी रेखा दिखाई दे सकती है।
  3. भूख बढ़ने के परिणामस्वरूप कपड़े टाइट हो जाते हैं।
  4. कमर का विस्तार होने लगता है।
  5. पेट की कोमल गोलाई के रूप में बेबी बम्प दिखना शुरू होता है।
  6. स्तन अभी भी सामान्य आकार के हो सकते हैं लेकिन वे आने वाले सप्ताहों में बढ़ेंगे।

शिशु की विशेषताएँ

  • लंबाई: 6 इंच
  • वज़न: 135 ग्राम
  • यह शिशु के तेज़ी से बढ़ने की अवधि है।
  • शरीर और चेहरे पर महीन बाल दिखाई देते हैं।
  • त्वचा पारदर्शी होती है जो नीचे की ब्लड वेसल्स (रक्त वाहिकाओं) दिखाती है।
  • जोड़ें बन गए है और कठोर हड्डियाँ विकसित हो रहीं हैं।
  • सेक्स ऑर्गन (जननेंद्रिय/प्रजनन अंग) पर्याप्त परिपक्व हैं कि लिंग का खुलासा कर पाए।
  • शिशु अंगूठा चूसता है।
  • Baby’s heart beats twice as fast as the mother
  • शिशु जोरों के साथ हिलता-डुलता है, भले माँ अभी भी इसे महसूस नहीं कर सकती है।
  • शिशु की खुद की गर्दन होती है।
  • The baby’s fingers have their own finger print pattern
  • सिर अभी भी शरीर के लिए बड़ा है।

सुझाव

  • दोनों साथियों को धूम्रपान करना छोड़ देना चाहिए, यदि अब तक नहीं छोड़ा गया हो।
  • जैसे-जैसे भूख बढ़ रही है, माँ को इस बात से अधिक सावधान रहने की ज़रूरत है कि वह क्या खा रही है और अस्वास्थ्यकर भोजन से बचें। समझदार होना और वज़न पर नज़र रखना फायदेमंद साबित होता है।
  • डॉक्टर के साथ जाँच करना एक अच्छा विचार है जो इस समय के आसपास आयरन सप्लीमेंट (अनुपूरक) रिकमेन्ड कर सकता है। आयरन सप्लीमेंट भरे पेट पर और अधिमानतः विटामिन सी के एक अच्छे स्रोत के साथ लिए जाने चाहिए, ताकि उनकी जैव-उपलब्धता बढ़ाई जा सकें।
  • आम तौर पर पहली तिमाही के बाद फोलिक एसिड सप्लीमेंट बंद कर दिए जाते हैं।
  • यह प्रसवपूर्व क्लिनिक की दूसरी विज़िट करने का समय है जहाँ एक अल्ट्रासाउंड स्कैन होगा; यदि बच्चे में कोई असामान्यता होने की संभावना हो तो सीरम स्क्रीनिंग टेस्ट और एमनियोसेंटेसिस भी।

दिन का प्रश्न

आप यह कैसे सुनिश्चित कर सकते हैं कि शिशु सामान्य है?

शिशु के असामान्य होने की संभावना बहुत कम होती है क्योंकि ज़्यादातर असामान्यताएँ प्रारंभिक सप्ताहों में होतीं हैं और मिसकैरिज (गर्भपात) पर समाप्त होतीं हैं। अब तक तो शिशु पूरी तरह से बन चुका है और अगर माता-पिता एक अच्छी जीवनशैली सुनिश्चित करते हैं, जो शिशु के लिए एक सुरक्षित वातावरण प्रदान करता है, तो जोखिम को और कम किया जा सकता है।

गर्भावस्था पर अधिक पढ़ने के लिए, नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

गर्भावस्था