Pexels Photo 935756

वापस सामान्य होना

Pexels Photo 935756

After delivery, your familiar bump may be gone but your tummy won’t be completely flat yet. You may feel some discomfort in the first days after birth. Talk to your doctor if something bothers you.

बाद के दर्द

एक बार जब आप अपने शिशु को स्तनपान कराना शुरू कर देतीं हैं, तो आपको स्टमक क्रैम्प (पेट में ऐंठन) महसूस हो सकते हैं। यह एक अच्छा संकेत है कि आपका गर्भ अपने पूर्व प्रेगनेंसी के आकार में वापस आ रहा है। दर्द कई दिनों तक रह सकता है।

क्या करें

यदि कॉन्ट्रैक्शन (संकुचन) तीव्र हैं, तो आपको अपने डॉक्टर से बात करने की आवश्यकता है जो एक हल्का पेन किलर (दर्द निवारक दवा) प्रिस्क्राइब कर सकता है।

ब्लैडर (मूत्राशय)

पहले-पहले दिनों में, शरीर प्रेगनेंसी के दौरान प्राप्त अतिरिक्त फ्लूइड (तरल पदार्थ) को खो देता है, इसलिए आपको अधिक बार पेशाब करने की आवश्यकता पड़ सकती है।

क्या करें

  • आपको डिलीवरी (प्रसूति) के बाद दर्द हो सकता है और पेशाब करने में कठिनाई हो सकती है, लेकिन जन्म के बाद जितनी जल्दी संभव हो सके इसे करने की कोशिश करें।
  • उठें और फ्लो (प्रवाह) को प्रोत्साहित करने की कोशिश करें।
  • Soak in a warm bath. Don’t worry if you pass urine in water as urine is sterile. Wash yourself well afterwards
  • कभी-कभी पानी के नल को चालू करना यूरिन फ्लो (मूत्र के प्रवाह) को इंड्यूस (अभिप्रेरित) करता है।
  • यदि आपको टाँके लगे हैं, तो यूरिन पास करते समय आप उन पर गर्म पानी डालें जो आपको ताज़गी और जर्म-फ्री (रोगाणु मुक्त) वातावरण प्रदान करेगा।

खून बहना।

आपको दो से छह सप्ताहों तक वजाइनल ब्लीडिंग (योनि से रक्तस्राव) हो सकता है। यह स्तनपान कराने वाली माताओं में पहले रुक जाता है। डिस्चार्ज (स्राव) पहले भारी और चमकदार लाल होता है और धीरे-धीरे धीमा हो जाता है और रंग में भूरा हो जाता है।

क्या करें

  • प्रवाह को थामने के लिए सैनिटरी नैपकिन पहनें।
  • इस स्टेज पर टैम्पोन का उपयोग करने से बचें क्योंकि वे इन्फेक्शन (संक्रमण) का कारण बन सकते हैं।

बॉवल (आंत्र)

आपको जन्म के बाद कुछ दिनों के लिए मल त्याग करने की आवश्यकता नहीं महसूस हो सकती है।

क्या करें

  • जैसे ही आप कर सकतीं हैं, चलना शुरू करें क्योंकि यह बॉवल मूवमेंट्स (मल त्याग) को शुरू करने में मदद करता है।
  • खूब पानी पीए।
  • उच्च फाइबर वाला खाना खाएं।
  • When you want to empty your bowel do so immediately but don’t push too much
  • Though you won’t open up any stitches while clearing the bowels, you may still choose to hold a clean sanitary napkin against the area.

टाँके

ये एक या दो दिन के लिए बहुत ही पीड़ादायक हो सकते हैं। एक सप्ताह के भीतर, बाहरी वाले गिर जाते हैं और घुलने वाले घुल जाते हैं।

क्या करें

  • उपचार को तेज़ करने के लिए पेल्विक फ्लोर (श्रोणीय तल) व्यायामों का अभ्यास करें।
  • टाँकों को साफ रखने के लिए एक गर्म स्नान में रिलैक्स करें। कूल सेटिंग पर हेयर ड्रायर से उन्हें अच्छी तरह सुखाएं।
  • प्रभावित क्षेत्र पर बर्फ़ पैक लगाने से दर्द को राहत मिलती है।
  • टाँकों पर से दबाव कम करने के लिए लेट जाए या एक रबर रिंग पर बैठ जाए।

पोस्ट पार्टम (प्रसवोत्तर) उदासी

कई महिलाओं को डिलीवरी (प्रसूति) के बाद उदास महसूस होता है, ज़्यादातर जब दूध निकलता है तब। ये निम्न कारणों से हो सकता है।

  • शरीर में हार्मोनल परिवर्तन।
  • जन्म के बाद होने वाले एंटी-क्लाइमेक्स (चरम-विरोध) की भावना।

क्या करें

  • एक शिशु होने की ख़ुशी जन्म के आफ्टर-इफेक्ट्स (उत्तर-प्रभावों) की भरपाई कर देगी, वरन उससे अधिक ही करेगी।
  • पोस्ट-नेटल (प्रसवोत्तर) चिंताएँ अस्थायी हैं और उनके जल्द ही ग़ायब होने की उम्मीद हैं।
  • अगर आपको लगता है कि यह लंबे समय तक रह रहीं हैं, चार सप्ताहों से अधिक समय तक, तो अपने डॉक्टर को दिखाएं।
  • यदि डिप्रेशन (अवसाद) तीव्र है, तो अपने डॉक्टर को दिखाएं।

गर्भावस्था पर अधिक पढ़ने के लिए, नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

गर्भावस्था