पाँचवाँ महीना

Fifth Month of Pregnancy by Famhealth

पाँचवाँ महीना by Famhealth

इस महीने में शिशु का अधिकतम विकास होता है, इसलिए माँ का भी अधिकतम वज़न बढ़ जाता है। माँ प्रति सप्ताह लगभग 500 ग्राम प्राप्त करने की उम्मीद कर सकती है।

माता में परिवर्तन 

  • स्किन पिगमेंटेशन (त्वचा रंजकता) गहरी हो सकती है लेकिन डिलीवरी (प्रसव) के बाद फिर फीकी हो जाएगी।
  • स्तन कोलोस्ट्रम बनाना शुरू कर सकते हैं, एक पीला मलिन पदार्थ जो शुरुआती दिनों में शिशु को पोषण प्रदान करता है। इसे निचोड़ने की कोशिश न करें और इसे बस साफ़ कर दें।
  • वजाइनल डिस्चार्ज (योनि स्राव) में वृद्धि हो सकती है।
  • मसूड़ों से खून आना महसूस हो सकता है।
  • पीड़ा और दर्द और पीठ की समस्याएँ होने की संभावनाएँ बढ़ जातीं हैं।
  • निप्पल और गहरे हो सकते हैं।
  • स्तनों का आकार नाटकीय ढंग से बढ़ सकता है।
  • गर्भ का शीर्ष नाभि के लेवल पर आ जाता है।
  • एब्डोमेन (उदर) के अंदर हलकी फड़फड़ाहट बच्चे की हलचलों को इंगित करती है।

शिशु की विशेषताएँ

  • लंबाई: 25 सेमी (10 इंच)।
  • वज़न: 340 ग्राम।
  • शिशु के सिर पर बाल दिखाई देने लग जाते हैं।
  • दाँत विकसित हो रहे हैं।
  • वर्निक्स का निर्माण होता है, जो गर्भ में शिशु की त्वचा की रक्षा करने वाला एक पदार्थ है।
  • शिशु के हाथ और पैर अच्छी तरह से विकसित हो गए हैं।
  • शिशु अपने हाथों से मज़बूती से पकड़ सकता है।
  • उसके पैर शरीर के बाकी हिस्सों के अनुपात में हैं।
  • शिशु बहुत सक्रिय है और माँ ने इसे नोटिस किया होगा, बबल (डकार) के उठने के तौर पर।
  • शिशु गर्भ के आसपास की आवाज़ों पर भी प्रतिक्रिया दे सकता है।

सुझाव

  1. यदि माँ अच्छा महसूस कर रही है, तो अभी एक छोटी छुट्टी लेना एक अच्छा विचार है।
  2. लो हील वाले जूते पहनें।
  3. अपनी पीठ पर दबाव डालने से बचें और अपनी मुद्रा को सीधा रखें।
  4. शिशु के लिए आवश्यक कपड़े और उपकरणों के बारे में सोचना शुरू करें जैसे कि प्रैम (बच्चा गाड़ी), खाट आदि।
  5. खड़े होने, झुकने, उठाने और निचले लेवल पर काम करने के लिए सही आसनों के बारे में और अपनी पीठ को कैसे सुरक्षित रखें, इसके बारे में पर्याप्त कोचिंग लें। लेटने के बाद सही तरीक़े से उठना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।

दिन का प्रश्न

क्या कोई लंबी यात्रा करना उपयुक्त है?

भले ही यह यात्रा करने के लिए आदर्श समय है, लेकिन एक लंबी कार यात्रा पर जाना उपयुक्त नहीं है क्योंकि पीठ पर तनाव आ सकता है। हर 2 घंटे एक ब्रेक लेने और आसपास ज़रा सा टहलने की सलाह दी जाती है, यह ब्लड सर्कुलेशन (रक्त परिसंचरण) को बढ़ाने और किसी भी असुविधा को आसान करने में मदद करता है। आरामदायक कपड़े और जूते पहनने की भी सलाह दी जाती है।

गर्भावस्था पर अधिक पढ़ने के लिए, नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

गर्भावस्था

सातवाँ महीना

seventh month of pregnancy

सातवाँ महीना of Pregnancy

प्रेगनेंसी के सिर्फ तीन महीने शेष रहने पर, सातवाँ महीना अंतिम तिमाही की शुरुआत को मार्क करता है। इस अवधि के दौरान शिशु बहुत सक्रिय होता है और आसपास काफ़ी हिलता-डुलता है। इस महीने में पैदा हुए शिशुओं को प्रीमेच्यौर बेबी (अपरिपक्व शिशु) कहा जाता है और भले उन्हें विशेष देखभाल की आवश्यकता होती है, पर वे निश्चित रूप से जीवित रह सकते हैं।

इन अंतिम महीनों के दौरान, माँ लगभग 4 किलो प्राप्त करती है, जो कि प्रेगनेंसी के कुल वज़न का लगभग 40 प्रति शत होता है।

माता में बदलाव  

  • पेट की जगह पर लाल स्ट्रेच मार्क्स (खिंचाव के निशान) दिखाई देने लग सकते हैं।
  • कभी-कभी इस समय के आसपास, फॉल्स कॉन्ट्रैक्शन (ग़लत संकुचन) (जिसे ब्रेक्सटन हिक्स के रूप में जाना जाता है) महसूस किए जाते हैं और भले वे बहुत दर्दनाक नहीं होते हैं पर वे भ्रामक हो सकते हैं।
  • माँ को एसिडिटी, अपच, दिल में जलन और क्रैम्प (ऐंठन) का अनुभव हो सकता है।
  • माँ विशाल महसूस करने लगती है और चीजों से टकरा सकती है। वह भुलक्कड़ बन सकती है या लेबर, चाइल्डबर्थ (प्रसूति) और शिशु के बारे में सपने देख सकती है। यह नींद में खलल पड़ने से या शिशु की हलचलों की वजह से हो सकता है।
  • जांघों, नितंबों और पेट के आसपास बढ़े हुए वज़न को देखा जा सकता है।
  • गर्भ का शीर्ष पेट और नाभि के आधे बीच में होता है।
  • इस समय के आसपास, स्तन के ऊपर की वेन्स (नसें) अधिक नोटिसेबल (नमूदार) हो सकतीं हैं।

शिशु की विशेषताएँ

  • लंबाई: 14.5 इंच
  • वज़न: 1 किलो
  • चेहरा और शरीर वर्निक्स से ढका होता है, जो वॉटर-प्रूफ करने वाले (जल-रोधक) एजेंट के रूप में काम करता है।
  • आँखों के ऊपर की सील हट गई है।
  • श्रवण शक्ति अच्छी तरह से विकसित हो गई है।
  • त्वचा लाल और झुर्रीदार होती है।
  • सात महीने का एक शिशु दर्द महसूस कर सकता है और बिल्कुल एक फुल-टर्म शिशु की तरह प्रतिक्रिया देता है।
  • त्वचा के नीचे फैट जमा होने लगता है।
  • टेस्ट बड्स (स्वाद कलियाँ) जन्म के समय से अधिक सुस्पष्ट होते हैं।
  • फेफड़े अभी भी मेच्यौरिटी (परिपक्वता) के स्टेज तक नहीं पहुँचें हैं।
  • इस समय के आसपास, अगर शिशु हिलता है और मुड़ता है, तो पैर के आकार को माता के पेट पर देखा जा सकता है।
  • यदि पिता शिशु की हलचलों को महसूस करने के लिए उत्सुक है, तो वे माता के पेट के ऊपर अपने हाथ से महसूस कर सकते हैं।
  • शिशु के दिल की धड़कन को एक साधारण फीटल (भ्रूणीय) स्टेथोस्कोप से सुना जा सकता है।

सुझाव

  • यदि आप एक कामकाजी महिला हैं, तो अपने पैरों को जितना और जब संभव हो सकें ऊपर रखने की कोशिश करें।
  • यह सुनिश्चित करें कि आपको दिन में पर्याप्त आराम मिल रहा है और रात को जल्दी सो जाएं।
  • एम्प्लॉयर (नियोक्ता) को लिखित रूप में बताएं कि आप कब अवकाश लेने का इरादा रखतीं हैं और डिलीवरी (प्रसव) के बाद आप काम पर कब वापस लौटेंगी।
  • अब से हर दो सप्ताहों में प्रसवपूर्व क्लिनिक का विज़िट करें।

गर्भावस्था पर अधिक पढ़ने के लिए, नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

गर्भावस्था

तीसरा महीना

the third month of pregnancy

तीसरे महीने का अंत पहली तिमाही के ख़त्म होने का संकेत देता है और यह प्रेगनेंसी की घोषणा करने का सही समय माना जाता है क्योंकि माता में असुविधा के शुरुआती लक्षण समाप्त होने लग जाते हैं।

शारीरिक बदलाव

  • मॉर्निंग सिकनेस (सुबह की बीमारी), मतली और उलटी समाप्त होने लगते हैं।
  • पेशाब की फ्रीक्वेंसी (आवृत्ति) में गिरावट होती है।
  • प्रेगनेंसी के दौरान धीमी गति से मल त्याग के कारण कब्ज के लक्षण हो सकते हैं।
  • हार्मोनल परिवर्तन से मूड स्विंग हो सकते हैं।
  • शरीर में ब्लड सर्कुलेशन (रक्त परिसंचरण) का वॉल्यूम बढ़ जाता है, जिससे माता के फेफड़ों, किडनियों और हृदय पर बोझ बढ़ जाता है।
  • स्तनों में भारीपन और कोमलता बढ़ जाती है।
  • भले माता के शरीर के आकार में बहुत अधिक परिवर्तन नहीं होगा, वूम्ब (गर्भ) के शीर्ष को प्यूबिक बोन (जघन की हड्डी) के ठीक ऊपर महसूस किया जा सकता है।

माँ का वज़न बढ़ना

इस समय के आसपास, माँ को प्रेगनेंसी के कुल वज़न का लगभग 10 प्रति शत प्राप्त करने की उम्मीद है, जो लगभग 1.2 किलो होगा। यदि होनेवाली माँ मतली और मॉर्निंग सिकनेस (सुबह की बीमारी) का सामना करती है, तो वज़न का बढ़ना काफ़ी कम हो सकता है।

शिशु की लंबाई और वज़न

शिशु अब लगभग 2.5 इंच बड़ा हो गया होगा और उसका वज़न लगभग 18 ग्राम होगा।

शिशु की विशेषताएँ

  • बाहरी कान अच्छी तरह से विकसित हो गए हैं।
  • छोटी-छोटी उंगलियाँ और पैर की उंगलियाँ बन गईं हैं।
  • शिशु बहुत अधिक मानवीय दिखता है।
  • सिर अभी भी शरीर के अनुपात में बड़ा है।
  • अंग छोटे हैं, हालांकि पूरी तरह से बन चुके हैं ।
  • वह फ्लूइड (तरल पदार्थ) को चूस और निगल सकता है जो उसे घेरे हुए है।
  • वह यूरिन पास कर सकता है।
  • पलकें विकसित हो गईं हैं और आँखों के ऊपर बंद हैं।
  • छोटे-छोटे नाखून और पैर के नाखून बढ़ रहे हैं।

प्रेगनेंसी टिप्स

  • इस चरण में सीधे खड़े होने की आदत डालें क्योंकि यह आपके शरीर को प्रेगनेंसी के बाद के चरणों में स्थिर तरीक़े से अतिरिक्त वज़न उठाने के लिए तैयार करेगा।
  • प्रसवपूर्व क्लिनिक में अपनी पहली विज़िट करें जहाँ डॉक्टर और मिड वाइफ (प्रसाविकाओं) द्वारा रूटीन टेस्ट्स किए जाते हैं यह जाँचने के लिए कि प्रेगनेंसी सामान्य रूप से आगे बढ़ रही है।
  • यदि आप कब्ज से पीड़ित हैं तो अपने डॉक्टर को अवश्य सूचित करें और आहार में बहुत सारा पानी और उच्च फाइबर फूड शामिल करें।
  • ऐसी ब्रा खरीदें जो स्तनों को पर्याप्त सहारा दे।

गर्भावस्था पर अधिक पढ़ने के लिए, नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

गर्भावस्था