दूसरा महीना

second month of pregnancy

दूसरा महीना वह समय होता है जब होनेवाले माता-पिता यह सुनिश्चित रूप से वास्तव में जानते होंगे कि उन्हें एक बच्चा होने वाला है। जैसे ही ख़बर बाहर आ जाती है, सभी और भांति-भांति से सभी प्रकार की सलाहें होंगी। इससे पहले कि आप इतना सब कुछ सुनकर भड़क जाए, कल्पना से तथ्य को अलग करना महत्वपूर्ण है।

पाँचवें से छटे सप्ताह तक

इस समय के आसपास, एम्ब्रीओ (भ्रूण) लगभग आधा इंच का होता है, आसान शब्दों में कहने के लिए, एक सेब की गुठली के आकार का, इसलिए आपको दो जनों के लिए खाना चाहिए, इस सलाह को अनदेखा कर सकतीं हैं!

विशेषताएँ

  • भ्रूण एक फ्लूइड (तरल) से भरी थैली में तैर रहा है।
  • इसके पास एक सरल मस्तिष्क, रीढ़ और सेंट्रल नर्वस सिस्टम (केंद्रीय तंत्रिका प्रणाली) है।
  • सिर पर चार गड्ढे आ गए हैं जो बाद में शिशु की आँखें और कान बनेंगे।
  • मुंह और जबड़े के साथ-साथ, एक डाइजेस्टिव सिस्टम (पाचन तंत्र) बनाना शुरू हुआ है।
  • पेट और छाती विकसित हो रहे हैं और छाती के सामने वाला एक बड़ा उभार (दिल) सप्ताह के अंत तक धड़कना शुरू कर देता है।
  • ब्लड वेसल्स (रक्त वाहिकाएँ) बन रही हैं।
  • अंगों की चार छोटी कलियाँ विकसित हुईं हैं।

सप्ताह 7

बच्चा अब आधा इंच का हो चुका है जो एक छोटे अंगूर के आकार जैसा है।

विशेषताएँ

  • एक चेहरा बन रहा है, जबकि सिर के किनारों पर आँखें बंद अवस्था में दिखाईं देतीं हैं।
  • बाँहें और पैर अंत में क्लेफ़्ट (दरारों) के साथ स्पष्ट रूप से नज़र आते हैं जो बाद में उंगलियाँ और पैर की उंगलियाँ बन जाते हैं।
  • हृदय ने धड़कना और रक्त को सर्कुलेट (प्रसारित) करना शुरू कर दिया है।
  • बोन सेल्स (हड्डी की कोशिकाएँ) विकसित होने लगें हैं।
  • भले पूरी तरह से नहीं बनें, एम्ब्रीओ (भ्रूण) के पास फेफड़े, आंत, किडनी, लीवर और आंतरिक प्रजनन अंग हैं।

सप्ताह 8

शिशु अब एक इंच का हो चुका है जो लगभग एक स्ट्रॉबेरी के आकार का है।

विशेषताएँ

  • एम्ब्रीओ (भ्रूण) को अब एक फीटस (गर्भ) कहा जाता है।
  • सभी प्रमुख आंतरिक अंग विकसित हो गए हैं, भले पूरी तरह से नहीं।
  • एक पहचानने योग्य चेहरा, एक नाक, नथुने और जबड़े और मुंह हैं जिसमें जीभ भी है।
  • कान के भीतरी हिस्से बन रहे हैं।
  • उंगलियाँ और पैर की उंगलियाँ स्पष्ट रूप से भिन्न हो रही हैं, हालांकि जुड़ीं हुईं हैं ।
  • कंधे, कोहनियों, हिप्स (कूल्हों) और घुटनों का पता लगाया जा सकता है।
  • शिशु बहुत हिलता-डुलता है, हालांकि यह हलचल अभी तक माँ द्वारा महसूस नहीं की जा सकती है।

गर्भावस्था पर अधिक पढ़ने के लिए, नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

गर्भावस्था

पाँचवाँ महीना

Fifth Month of Pregnancy by Famhealth

पाँचवाँ महीना by Famhealth

इस महीने में शिशु का अधिकतम विकास होता है, इसलिए माँ का भी अधिकतम वज़न बढ़ जाता है। माँ प्रति सप्ताह लगभग 500 ग्राम प्राप्त करने की उम्मीद कर सकती है।

माता में परिवर्तन 

  • स्किन पिगमेंटेशन (त्वचा रंजकता) गहरी हो सकती है लेकिन डिलीवरी (प्रसव) के बाद फिर फीकी हो जाएगी।
  • स्तन कोलोस्ट्रम बनाना शुरू कर सकते हैं, एक पीला मलिन पदार्थ जो शुरुआती दिनों में शिशु को पोषण प्रदान करता है। इसे निचोड़ने की कोशिश न करें और इसे बस साफ़ कर दें।
  • वजाइनल डिस्चार्ज (योनि स्राव) में वृद्धि हो सकती है।
  • मसूड़ों से खून आना महसूस हो सकता है।
  • पीड़ा और दर्द और पीठ की समस्याएँ होने की संभावनाएँ बढ़ जातीं हैं।
  • निप्पल और गहरे हो सकते हैं।
  • स्तनों का आकार नाटकीय ढंग से बढ़ सकता है।
  • गर्भ का शीर्ष नाभि के लेवल पर आ जाता है।
  • एब्डोमेन (उदर) के अंदर हलकी फड़फड़ाहट बच्चे की हलचलों को इंगित करती है।

शिशु की विशेषताएँ

  • लंबाई: 25 सेमी (10 इंच)।
  • वज़न: 340 ग्राम।
  • शिशु के सिर पर बाल दिखाई देने लग जाते हैं।
  • दाँत विकसित हो रहे हैं।
  • वर्निक्स का निर्माण होता है, जो गर्भ में शिशु की त्वचा की रक्षा करने वाला एक पदार्थ है।
  • शिशु के हाथ और पैर अच्छी तरह से विकसित हो गए हैं।
  • शिशु अपने हाथों से मज़बूती से पकड़ सकता है।
  • उसके पैर शरीर के बाकी हिस्सों के अनुपात में हैं।
  • शिशु बहुत सक्रिय है और माँ ने इसे नोटिस किया होगा, बबल (डकार) के उठने के तौर पर।
  • शिशु गर्भ के आसपास की आवाज़ों पर भी प्रतिक्रिया दे सकता है।

सुझाव

  1. यदि माँ अच्छा महसूस कर रही है, तो अभी एक छोटी छुट्टी लेना एक अच्छा विचार है।
  2. लो हील वाले जूते पहनें।
  3. अपनी पीठ पर दबाव डालने से बचें और अपनी मुद्रा को सीधा रखें।
  4. शिशु के लिए आवश्यक कपड़े और उपकरणों के बारे में सोचना शुरू करें जैसे कि प्रैम (बच्चा गाड़ी), खाट आदि।
  5. खड़े होने, झुकने, उठाने और निचले लेवल पर काम करने के लिए सही आसनों के बारे में और अपनी पीठ को कैसे सुरक्षित रखें, इसके बारे में पर्याप्त कोचिंग लें। लेटने के बाद सही तरीक़े से उठना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।

दिन का प्रश्न

क्या कोई लंबी यात्रा करना उपयुक्त है?

भले ही यह यात्रा करने के लिए आदर्श समय है, लेकिन एक लंबी कार यात्रा पर जाना उपयुक्त नहीं है क्योंकि पीठ पर तनाव आ सकता है। हर 2 घंटे एक ब्रेक लेने और आसपास ज़रा सा टहलने की सलाह दी जाती है, यह ब्लड सर्कुलेशन (रक्त परिसंचरण) को बढ़ाने और किसी भी असुविधा को आसान करने में मदद करता है। आरामदायक कपड़े और जूते पहनने की भी सलाह दी जाती है।

गर्भावस्था पर अधिक पढ़ने के लिए, नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

गर्भावस्था